12 मई 2026 - 18:35
इस्राईल ने ईरान युद्ध के दौरान यूएई को दिए आयरन डोम

फ़िलिस्तीन में अमेरिका के राजदूत “माइक हक़ाबी” ने भी तल अवीव में आयोजित एक समारोह के दौरान कहा कि इस्राईल ने ईरान के हमलों से अमीरात की रक्षा के लिए आयरन डोम प्रणालियाँ और उन्हें संचालित करने वाले सैन्य बल यूएई भेजे थे।

संयुक्त अरब अमीरात और इस्राईल के बीच सैन्य सहयोग अब किसी के बीच ढका छुपा नहीं रहा है हालांकि गज़्ज़ा में भी अमीरात की भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।अमेरिका के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि ईरान के साथ युद्ध के दौरान इस्राईल ने संयुक्त अरब अमीरात को “आयरन डोम” रक्षा प्रणाली उपलब्ध कराई थी। फ़िलिस्तीन में अमेरिका के राजदूत और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा कि ज़ायोनी शासन ने ईरान के साथ संघर्ष के समय यूएई को यह मिसाइल रक्षा प्रणाली दी थी। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत “माइक वाल्ट्ज़” इस बात की सार्वजनिक रूप से पुष्टि करने वाले अमेरिकी सरकार के पहले आधिकारिक अधिकारी बने कि ईरान की मिसाइलों का मुकाबला करने के लिए अमीरात द्वारा इस्राईल की “आयरन डोम” प्रणाली का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने कहा कि “हमने देखा कि यूएई ने उस आयरन डोम प्रणाली का उपयोग किया, जिसे इस्राईल ने उसे उपलब्ध कराया था।” फ़िलिस्तीन में अमेरिका के राजदूत “माइक हक़ाबी” ने भी तल अवीव में आयोजित एक समारोह के दौरान कहा कि इस्राईल ने ईरान के हमलों से अमीरात की रक्षा के लिए आयरन डोम प्रणालियाँ और उन्हें संचालित करने वाले सैन्य बल यूएई भेजे थे।

उन्होंने  कहा कि “मैं संयुक्त अरब अमीरात, जो अब्राहम समझौतों का पहला सदस्य है, का धन्यवाद करना चाहता हूँ। इसके फ़ायदों को देखिए; इस्राईल ने हाल ही में आयरन डोम प्रणालियाँ और उन्हें संचालित करने वाली टीमें इस देश में भेजी हैं, ताकि उनके इस्तेमाल में सहायता की जा सके।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha